Land Record Bihar| Bihar में Bhu Naksha कैसे खोजे?

भूमि रिकॉर्ड बिहार (Land Record Bihar): अगर आप भी इंटरनेट पे ये ढूंढ रहे है, की Bihar में Land Record कैसे निकालें? तो आप बिलकुल ही सही पोस्ट पे पहुंचे है। आज इस पोस्ट में हम बतायेंगे की कैसे, आप अपनी जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन निकाल सकते है।

जैसा की आप सभी जानते है, आज डिजिटल युग है जिसमे हर कोई, हर काम आसानी से घर बैठे करना चाहता है, इस बात को सरकार भी अच्छे से जानती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकार के बहुत सारे काम अब ऑनलाइन ही हो रहे है।

डिजिटल इंडिया जिसके तहत सब कुछ ऑनलाइन हो रहा है, को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार की राजस्व और भूमि सुधार बिभाग द्वारा बिहार के भूमि के रिकॉर्ड को लेकर एक वेबसाइट बनाई गई है। जिसके चलते Bihar में Bhu Naksha खोजना बहुत ही आसान हो गया है।

अभी किन जिलों के लिए ये सुबिधा उपलब्ध है?

हालांकि अभी ये सुबिधा बिहार के हर जिलों के लिए उपलब्ध नहीं है, जिन जिलों में ये सुबिधा है उसका नाम निचे दिए जा रहे है।

  • नालंदा (Nalanda)
  • सुपौल (Supaul)
  • मधेपुरा (Madhepura)
  • लखीसराय (Lakhisarai)

अगर आपके जिलें का भू नक्शा ऑनलाइन नहीं है, तो आप अपने क्षेत्र के तहसील के कार्ययालय में जाके अपना भू नक्शा का जानकारी ले सकते है।

आगे इस पोस्ट हम Step by Step आपको बताएंगे की कैसे आप Bihar में Bhu Naksha खोज सकते है। और उसको डाउनलोड भी कर सकते है।

Land Record Bihar Online 2021

श्रेणी भू नक्शा बिहार
विभाग राजस्व और भूमि सुधार बिभाग
वर्ष 2020
आधिकारिक वेबसाइट http://bhunaksha.bih.nic.in/bhunaksha/
हेल्पलाइन 18003456215
भू नक्शा बिहार

बिहार भू नक्शा (Land Record Bihar) कैसे निकालें ?

  • बिहार में भू नक्शा निकलने के लिए सबसे पहले आप राजस्व और भूमि सुधार बिभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पे जायेंगे। जैसा की आप निचे इमेज में देख पा रहे है।
राजस्व और भूमि सुधार बिभाग (Land Record Bihar)
  • वेबसाइट जैसे ही ओपन होता है आप सबसे पहले District > Sub Div > Circle > Mauza > Type > Street ये सब ध्यान से सेलेक्ट करेंगे।

उसके बाद आपको एक भू नक्शा दिखाई देगा, उसमे से अपना खसरा नंबर पे क्लिक करना है (नोट : अगर नहीं दिखाई दे रहा है तो आप डायरेक्ट सर्च कर सकते है) जैसे आप क्लिक करते है, आपको अपने प्लाट की सारी डिटेल्स दिख जायेगी। जैसा आप निचे देख सकते है।

जमीन रिकॉर्ड बिहार

उम्मीद है, की ये पोस्ट पढ़ने के बाद आपको ये पता लग गया होगा की बिहार में भू नक्शा (Land Record Bihar) कैसे निकल सकते है। फिर भी अगर कोई प्रश्न हो, तो हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बतायें।

बिहार में जमीन रिकॉर्ड से सम्बंधित प्रश्न (Faqs)

Bihar में Bhu Naksha Online कैसे खोजे?

बिहार में भू नक्शा के लिए आपको राजस्व और भूमि सुधार बिभाग की आधिकारिक वेबसाइट (http://bhunaksha.bih.nic.in/bhunaksha/) पे जाना होगा

क्या भू नक्शा की ऑनलाइन प्रति को क़ानूनी कार्य के लिए उपयोग किया जा सकता है?

नहीं, आप नहीं कर सकते।

अगर आपके जिलें का भू नक्शा ऑनलाइन नहीं है तो क्या करें?

आप अपने क्षेत्र के तहसीलदार से मिल सकते है।

Leave a Comment