Umang App क्या है? और इसका उपयोग कैसे और क्यों करें?

[ Umang Mobile App | Download App | Umang App Benefits IN Hindi | Registration Process ]


नमस्कार दोस्तों कैसे है आपलोग उम्मीद करता हुँ, की आप अच्छे होंगे। दोस्तों आज के इस ब्लॉग में हम बात करेंगे Umang App क्या है? और इसका उपयोग कैसे और क्यों करें? जैसा की आप सभी जानते है, JIO के आने के बाद लोगो को इंटरनेट की सुबिधा बड़े पैमाने पे मिलना शुरू हुआ, जिसके चलते लोगो ने डिजिटल को जानना शुरू किया।

इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया मुहीम शुरू की, जिसका का मुख्य उदेश्य भारत को डिजिटल ले जाना है, इसी क्रम को बढ़ाते हुए भारत सरकार ने उमंग एप लाया है। जहाँ आप राज्य और केंद्र सरकार के लगभग 127 डिपार्टमेंट की 841 सर्विसेज देश की 12 भाषाओ में उपयोग कर सकते है।

Umang App क्या है?

Umang App भारत सरकार द्वारा लाया हुआ, मोबाइल एप्लीकेशन है। उमंग एप्प का पूरा नाम (Unified Mobile Application for New-Age Governance) है। ये भारत सरकार के Ministry of Electronics and Information Technology (Meity) द्वारा लाया गया है।

Umang App के फायदे | Umang App Benefits IN Hindi

  • आप उमंगएप्प की सहायता से 200 से ज्यादा सरकारी योजनाओं का उपयोग एक ही प्लेटफार्म पर कर सकते है.
  • आपको सरकार की सभी योजनाओं के लिए अलग अलग एप्प इनस्टॉल करने की जरुरत नहीं है.
  • आप कभी भी अपने सारे डाक्यूमेंट्स को देख सकते है.
  • Umang App आपको एक अच्छा User Experience देता है.

उमंग एप्प की मदद से आप निम्न सेवाओं का लाभ ले सकते है:-

  1. DigiLocker की सुबिधा
  2. HP, INDIAN GAS, BHARAT GAS
  3. EPFO
  4. PMAY Scheme
  5. GST
  6. Bharat Bill Pay Service
  7. PAN
  8. Parivahan Seva Vahan
  9. CBSE
  10. E-पाठशाला
  11. NPS
  12. पासपोर्ट सेवा
  13. Pharma Sahi Daam
  14. Crop Insurance

Umang App को इनस्टॉल कैसे करें

Umang App को इनस्टॉल करने के लिए आपको निचे दिए हुए लिंक पे क्लिक करना है:-

Android के लिए यहाँ क्लिक करें

IOS के लिए यहाँ क्लिक करें

ऊपर दिए हुए लिंक के मदद से आप Umang App को इनस्टॉल कर सकते है।

umang app

अब आपको अपने पसंद की भाषा सेलेक्ट करना है, निचे Liecence Agreement पर क्लिक करके Next पे क्लिक कीजिए।

umang app
Select Language

अब आपके सामने Register और Login दो बटन है, आप रजिस्टर में क्लिक कीजिए अगर पहले नहीं करा है तो। क्लिक करने के साथ ही आपको अपना नंबर डालने के लिए बोलै जाइएगा।

umang app
Register / Login Screen

नोट: आप वही नंबर से रजिस्टर करें, जो नंबर आपने आधार कार्ड / पैन कार्ड बनवाते वक़्त Use किया है।

जैसे ही आप नंबर डालते यही, आपको एक दिए हुए नंबर पे OTP प्राप्त होता है। OTP दाल के वेरीफाई कीजिये जैसे की आप निचे इमेज में देख प् रहे है।

umang app

जैसे ही आप OTP के द्वारा मोबाइल वेरीफाई करवाते है, आपके पास एप ओपन हो जाता है। अब आप Umang App की सारी सर्विसेज को Use कर सकते है।

umang app

Umang App किसके लिए उपयोग किया जाता है?

Umang App का उपयोग आप भारत सरकार और राज्य सरकार की सभी ऑनलाइन सर्विसेज जो भारत की लोगो के लिए है, उसका लाभ ले सकते है। जिमसे से कुछ सर्विसेज के नाम निचे दिया गया है:-

  • Utility: भारत बिल पे, भारत गैस, इंडियन आयल, पासपोर्ट सेवा इत्यादि।
  • Students: सीबीएसई, AICTE, छात्रवृति इत्यादि।
  • Farmers: किसान सुबिधा, अनपूर्णा कृषि प्रसर सेवा इत्यादि।
  • Health: आयुष्मान भारत, प्रधान मंत्री जान आरोग्य योजना इत्यादि।

निष्कर्ष:-

दोस्तों! आज के इस ब्लॉग में हमने जाना की Umang App भारत सरकार द्वारा लाया हुआ एप है, जो Android और IOS दोनों के लिए उपलब्ध है। जिसके मदद से आप सरकार के सभी ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ एक जगह ही ले सकते है।

आशा करता हूँ की Umang App से सम्बंधित जो भी प्रश्न आपके मन में होंगे, उसका उत्तर आपको इस ब्लॉग में मिल गया होगा। फिर भी Umang App से सम्बंधित / कोई और प्रश्न आपके मन में है तो आप हमें निचे कमेंट में जरूर बतायें। TheDigitalBharat.Com की टीम आपको जरूर रिप्लाई करेगी। धन्यवाद!

इसे भी पढ़ें:-

  • PM SVANidhi Yojana क्या है? आप इसका लाभ कैसे ले सकतें हैं

Faq:-

Umang App फुल फॉर्म क्या है?

Unified Mobile Application for New-Age Governance

Umang App कितनी भाषाओं को सपोर्ट करता है

12 भाषाओं को

Umang App किसके लिए उपयोग किया जाता है?

उमंग एप्प भारत सरकार द्वारा लांच किया हुआ एप्प है, जहाँ आप राज्य और केंद्र सरकार के लगभग 127 डिपार्टमेंट की 841 सर्विसेज देश की 12 भाषाओ में उपयोग कर सकते है।

1 thought on “Umang App क्या है? और इसका उपयोग कैसे और क्यों करें?”

Leave a Comment